नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में उठा पटक शुरू हो चुकी है। कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्दू ने बुधवार को अपनी नई पार्टी की चुनाव योजना पर बात की। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (बीआरपी) सत्ता में आयी, तो वह राज्य में अफीम की खेती को इजाजत देगी। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों को मादक पदार्थ से दूर करने का एकमात्र समाधान अफीम है। उन्होंने कहा कि यह खेती सरकार के नियंत्रण में होंगी। कांग्रेस की पूर्व नेता नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब के लिए कार्ययोजना बताते हुए यहां पत्रकारों से कहा कि बीआरपी 2027 में राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर अफीम की खेती का समर्थन किया। पार्टी के ए...