कानपुर, अगस्त 1 -- कानपुर। कानपुर से पंजाब जा रहे बाजरे से लदे ट्रक को अलीगढ़ के सिकंदराराऊ में मंडी समिति ने गेट पास की समय सीमा समाप्त होने पर रोक लिया। व्यापारी संगठन के हस्तक्षेप के बाद देर रात ट्रक को छोड़ दिया गया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि नौबस्ता गल्ला मंडी से बरवाला (पंजाब) के लिए बाजरा लेकर जा रहा ट्रक रास्ते में खराब होने के कारण निर्धारित समय में आगे नहीं बढ़ सका। सिकंदराराऊ (अलीगढ़) में मंडी समिति ने गेट पास की समय सीमा समाप्त होने का हवाला देते हुए ट्रक रोक लिया और पेनाल्टी जमा कराने की बात कही। व्यापारी इंदु गुप्ता की सूचना पर संगठन ने अधिकारियों से वार्ता की, जिसके बाद देर रात ट्रक को छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...