पंजाब को 'खंभा-मुक्त गांवों' वाला पहला राज्य बनाने की शुरुआत, सतौज में बिजली की तारें होंगी अंडरग्राउंड
नई दिल्ली, मई 19 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को अपने पैतृक गांव सतौज से बिजली की तारों को जमीनदोज करने की पायलट परियोजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने इसे पंजाब को देश का पहला "खंभा-मुक्त गांवों" वाला राज्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। करीब Rs 8 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना के तहत गांव में 41 किलोमीटर सर्विस केबल, सात किलोमीटर हाई टेंशन लाइन और 9.5 किलोमीटर लो टेंशन लाइन जमीन के नीचे बिछाई जाएगी। परियोजना के तहत गांव से 384 बिजली के खंभे भी हटाए जाएंगे। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहल से बिजली की तारों से होने वाली फसलों में आग लगने की घटनाएं, करंट लगने के हादसे और बार-बार होने वाली बिजली कटौती को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि "सतौज मॉडल" पूरे देश के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.