पंजाब को याद आया दशकों पुराना हिसाब; राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ की मांग के पीछे की कहानी
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- पंजाब और राजस्थान के बीच नहरी पानी को लेकर एक बार फिर ठन गई है। पंजाब सरकार ने राजस्थान से पानी के बदले 1.44 लाख करोड़ रुपए की रॉयल्टी मांगते हुए विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा कि पंजाब अपने हक के लिए अदालत से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगा। दूसरी तरफ, राजस्थान सरकार पहले ही इस मांग को असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर चुकी है। ऐसे में सवाल है कि आखिर पंजाब इतने बड़े रकम की मांग क्यों कर रहा है? इसके पीछे 1920 का कौन-सा समझौता है और राजस्थान इस दावे को मानने से इनकार क्यों कर रहा है? आइए, पूरा मामला समझते हैं।1. पंजाब ने अचानक फिर क्यों उठाया रॉयल्टी का मुद्दा? पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजस्थान को दिए जाने वाले नहरी पानी का मुद्दा उठाया। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.