पंजाब के AAP नेता पर तीन दिन में दूसरी रेड, सत्ता के लिए प्रधानमंत्री कर रहे ओछी राजनीति: केजरीवाल
नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- पंजाब में सिर्फ तीन दिनों में आम आदमी पार्टी के दो नेताओं पर ED की रेड होने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले 'आप' के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल और अब पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ED की रेड पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन दिनों में आम आदमी पार्टी के नेता पर ED की यह दूसरी रेड है। पूरा देश देख रहा है कि प्रधानमंत्री सत्ता के लिए कितनी ओछी राजनीति कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर संजीव अरोड़ा के पोस्ट को कोट करते हुए लिखा कि "आम आदमी पार्टी के नेता के यहां तीन दिन में ED की यह दूसरी रेड है। क्या प्रधानमंत्री जी बताएंगे कि अभी तक '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.