नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अब 80 फीसदी खेतों तक नहरी पानी पहुंच रहा है और सरकार इसे बढ़ाकर 100 फीसदी करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब के गांव जिंदवड़ी में लोक मिलनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मान ने कहा कि उनकी सरकार से पहले केवल 22 फीसदी खेतों तक नहरी पानी की पहुंच थी। उन्होंने बताया कि खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए 14,000 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और राज्य के 90 फीसदी से अधिक परिवारों को मुफ्त बिजली मिल रही है।सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं के लिए मैरिट के आधार पर नौकरियां, शिक्षा औ...