नई दिल्ली, जून 3 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं कर सकेंगे। उन्होंने घोषणा की कि इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक सख्त कानून लाया जाएगा, जो देशभर में सबसे कठोर होगा। मान ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से कहा कि निजी स्कूलों को फीस में मनमानी बढ़ोतरी की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर जुर्माना लगाया जाएगा और बार-बार उल्लंघन पर उनकी मान्यता भी रद्द की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नियम केवल ट्यूशन फीस पर ही नहीं, बल्कि सभी प्रकार की फीस पर लागू होगा। यह भी पढ़ें- 5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, पंजाब के प्राइवेट स्कूलों पर कसा शिकंजा; CM भगवंत मान का बड़ा फैसला जिन स्कूलों ने पिछले तीन वर्ष में 15 प्रतिशत से अधिक फ...