गिरडीह, सितम्बर 7 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। श्री सम्मेद शिखरजी की तलहटी स्थित मधुबन में तीर्थयात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में होने वाली परेशानियों को देखते हुए पंजाब के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की ओर से एक अत्याधुनिक एंबुलेंस भेंट की गई।

एंबुलेंस का महत्व इस एंबुलेंस को मधुबन स्थित तेरहपंथी कोठी को सौंपा गया है। एंबुलेंस के उपलब्ध होने से दुर्घटना, अचानक तबीयत बिगड़ने अथवा अन्य आपात परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में काफी सहूलियत होगी। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधिवत रुप से एंबुलेंस की चाबी तेरहपंथी कोठी के सीईओ वीरेंद्र जैन को सौंपी गई। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने एंबुलेंस सेवा को मधुबन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। समाज के लोगों ने कहा कि सम्मेद शिखरजी में वर्षभर ...