प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के सभागार में बैसाखी महोत्सव के छठवें दिन पंजाब की कला व संस्कृति देखने को मिली। सोमवार को महोत्सव का आगाज फोक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के मनप्रीत कौर ने पंजाबी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से की तो खूब तालियां बजीं। गायिका राखी हुंदल ने 'मेरी जुगनी दे धागे पक्के' और 'भाभी कड़ ले संदूक चो गरारा' की प्रस्तुति से समा बांधा। महोत्सव की अगली कड़ी में परमजीत पम्मी व साथियों ने ढोल, बांसुरी, हारमोनियम, सांरगी, अलगुजा व तुंबी की जुगलबंदी पेश की। इन पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मनोहारी प्रस्तुति की। इसके पहले महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि संगीत नाटक अकादमी, चंडीगढ़ के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, सुखमिंदर कौर बराड़, फिल्म निर्माता दीपक खन्ना व केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने द...