नई दिल्ली, जून 27 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। शेल कंपनियां खोलकर सरकार को करोड़ों रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाने के मामले में फंसे पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को अदालत से बड़ा झटका लगा है।धन शोधन मामले की सुनवाई कर रही पीएमएलए की विशेष अदालत ने आरोपी मंत्री की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई 2026 को होगी। इस मामले की जांच और सुनवाई गुरुग्राम स्थित पीएमएलए के विशेष जज व जिला एवं सेशन जज नरेंद्र सूरा की अदालत में चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस पूरे घोटाले का पर्दाफाश करते हुए बीते नौ मई 2026 को पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ के सेक्टर-दो स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की न्याय...