नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पंजाब के गैंगस्टर अब विदेशी खालिस्तान समर्थक संगठनों का मोहरा बनकर बड़े पैमाने पर अशांति और हिंसा फैलाने की साजिश रच रहे हैं। केंद्र सरकार की एजेंसियों को लगातार मिल रहे इनपुट के आधार पर तैयार आंतरिक नोट में यह अंदेशा जताया गया है।

खालिस्तान समर्थक-गैंगस्टर नेटवर्क खालिस्तान समर्थक-गैंगस्टर का यह नेटवर्क हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में खतरनाक तालमेल बनाकर सक्रिय है। एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों, सुरक्षा बल और संबंधित राज्यों के पुलिस बलों को लगातार समन्वय बनाकर इनपुट पर त्वरित साझा कार्रवाई करने को कहा गया है, जिससे समय रहते इनकी गतिविधियों को रोका जा सके। अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से शुरू हुआ यह चलन अब काफी मजबूत नेटवर्क की शक्ल ले चुका ह...