नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया। फैसले से करीब आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए और महंगाई राहत (डीआर) एक नवंबर से लागू होगी और दिसंबर में मिलने वाले वेतन व पेंशन में शामिल होगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद डीए 53 प्रतिशत हो गया है। वर्ष 2022 में उनकी सरकार के सत्ता संभालने के समय यह 28 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि फैसले से कर्मचारियों को सालाना करीब 3,988 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ होगा।दो महीने में 11 प्रतिशत बढ़ोतरी मुख्यमंत्री ने बताया कि सितंबर में डीए में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। अब तीन प्रतिशत और बढ़ाए जाने से दो महीने में कुल 11 प्रति...