मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा लाला लाजपतराय चौक पर अमर शहीद महान स्वतंत्रता सेनानी, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती उनकी कांस्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। लाला लाजपत राय जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे शेर लाला लाजपत राय को याद कर रहे हैं जिन्हें हम पंजाब केसरी के नाम से जानते हैं जो एक बहुत बड़े समाज सुधारक भी रहे। उनके साइमन कमीशन के विरोध में लाठीचार्ज के दौरान अदम्य साहस को आज हम सभी भारतवासी पूर्व नतमस्तक होकर प्रणाम करते हैं। विचार गोष्ठी को उघोगपति सतीश गोयल व व्यापारी नेता संजय मित्तल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे महान क्रांतिकारी को मेरा बारम्बार नमन है।...