नई दिल्ली, मई 15 -- श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को गुरुवार, 14 मई की रात आईपीएल 2026 में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। पहले 7 में से 6 मैच जीतकर विजयरथ पर सवार पंजाब की टीम को अचानक पता नहीं क्या हुआ कि उनकी गाड़ी जीत के ट्रैक से उतर गई है। 7 में से 6 मैच जीतने के बाद ऐसा लग रहा था कि पंजाब प्लेऑफ में कदम रखने वाली पहली टीम होगी। मगर वो कहते हैं ना क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, यहां कभी मर्जी कुछ मर्जी हो सकता है। एक समय जहां कहा जा रहा था कि पंजाब की टीम प्लेऑफ के लिए सबसे पहले क्वालीफाई कर सकती है, वहीं अब उन पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। यह भी पढ़ें- PBKS vs MI: कैसे तिलक ने पंजाब की उम्मीदों पर फेरा पानी? आखिरी ओवर का रोमांचIPL 2026 पॉइंट्स टेबल में CSK-RR बनी पंजाब किंग्स के लिए खतरा जी हां,...