नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक हाइ-स्कोरिंग मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया। 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने इसे 7 गेंद शेष रहते 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- IPL में 41 पारियों के बाद सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, रजत पाटीदारअभिषेक-ट्रेविस की दमदार पारी से 220 रनों का लक्ष्य मुल्लापुर न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने पंज...