नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- मुंबई इंडियंस का तोड़ अब पंजाब किंग्स ने अच्छे से खोज लिया है। यही कारण है कि मुंबई इंडियंस का किला कहे जाने वाले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब पंजाब किंग्स का भी सिक्का चलने लगा है। पंजाब किंग्स ने छठी बार मुंबई इंडियंस का किला भेदा है और रिकॉर्ड कायम कर दिया है, क्योंकि अब पंजाब किंग्स से ज्यादा मैचों में किसी भी टीम को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में जीत नहीं मिली है। मुंबई इंडियंस को उन्हीं के घर में हराकर पंजाब किंग्स ने सीएसके और आरसीबी का रिकॉर्ड तोड़ा है। पंजाब किंग्स ने छठी जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके होम ग्राउंड पर हासिल की है। अभी तक 5-5 जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थीं, लेकिन अब पंजाब ने ही सीएसके और आ...