नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- IPL 2027 में अगर हार्दिक पांड्या किसी अन्य टीम के लिए खेलते हुए नजर आएं तो हैरान मत होना, क्योंकि उनके नए टीम से जुड़ने की पूरी संभावना है। आईपीएल 2026 के सीजन के बाद से ही मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की ट्रेड को लेकर चर्चा है, लेकिन अभी तक किसी टीम के साथ उनकी फाइनल डील नहीं हुई है। हालांकि, एक ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि मुंबई इंडियंस के साथ पंजाब किंग्स की बातचीत हार्दिक पांड्या की ट्रेड को लेकर जारी है, जिसमें पंजाब को दो खिलाड़ी मुंबई को देने होंगे। स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट की मानें तो पंजाब किंग्स हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील मुंबई इंडियंस के साथ फाइनल करने के करीब है। आईपीएल 2027 से पहले यह बहुत ही ज्यादा हैरानी भरी ट्रेड हो सकती है, क्योंकि अभी तक इस टीम के साथ उनका नाम इतना नहीं जोड़ा गया ...