पंजाब किंग्स के प्लेऑफ्स का समीकरण, हारे तो हो जाएंगे बाहर और जीतने पर करना होगा इंतजार
नई दिल्ली, मई 23 -- Punjab Kings Playoffs Scenario: पंजाब किंग्स अभी भी IPL 2026 के प्लेऑफ्स की रेस में जिंदा है। वैसे तो हाफ स्टेज तक टॉप 2 की दावेदार थी, लेकिन अब टॉप 4 के भी लाले पड़ चुके हैं। आखिरी मैच आज यानी शनिवार 23 मई को पंजाब किंग्स को खेलना है। पंजाब किंग्स अगर आज हारी तो प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो जाएगी, लेकिन अगर जीती तो प्लेऑफ्स का टिकट मिलेगा नहीं, बल्कि और इंतजार करना होगा। पंजाब किंग्स के सारे समीकरण इस समय क्या हैं? ये जान लीजिए। पंजाब किंग्स इस समय आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। आज लखनऊ सुपर जायंट्स से पंजाब को भिड़ना है। अगर पंजाब को जीत मिली तो पंजाब के खाते में 15 अंक हो जाएंगे और टीम टॉप 4 में पहुंच जाएगी। हालांकि, प्लेऑफ्स की बर्थ उनकी कन्फर्म नहीं होगी। इसके पीछे का कारण यह है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.