नई दिल्ली, मई 7 -- IPL 2026 के हाफ फेज तक पंजाब किंग्स सबसे बेहतर टीम नजर आ रही थी, जो 7-7 मैच होने तक अजेय थी। 7 में से 6 मुकाबले पंजाब किंग्स ने जीते थे और एक मैच उनका बेनतीजा रहा था, लेकिन इसके बाद लगातार तीन मैचों में पंजाब किंग्स को हार मिली है। इस बीच श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स टीम के नाम IPL के इतिहास का एक सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पंजाब किंग्स किसी एक मैदान पर एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। उधर, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को इसी रिकॉर्ड के मामले में धोबी पछाड़ लगा दी है। दरअसल, पंजाब किंग्स को लगातार 9वीं बार हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली है। पंजाब की हार का सिलसिला इस मैदान पर एसआरएच के खिलाफ 20...