नई दिल्ली, मार्च 20 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपनी चोट और सर्जरी के बाद हुई रिकवरी को लेकर खुलकर बात की है। श्रेयस अय्यर आईपीएल 2026 की तैयारी में लगे हुए हैं और आगामी सीजन में पंजाब किंग्स की टीम का नेतृत्व करेंगे। पिछले सीजन उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि इस बार श्रेयस अय्यर चोट से वापसी कर रहे हैं और बैटिंग की फॉर्म को लेकर भी संशय है। श्रेयस अय्यर ने कहा है कि गंभीर चोट लगने के बाद फुल फिटनेस हासिल करना उनके करियर के सबसे मुश्किल दौर में से एक था। चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी रिकवरी के दौरान का अनुभव बताया और आगामी आईपीएल सीजन को लेकर अपनी रणनीति के बारे में बात की। अय्यर को हाल के दिनों में चोटों से भी जूझना पड़ा लेकिन अब वह पूरी तरह से...