पंजाब का लोकनृत्य भांगड़ा प्रस्तुत करने की विधि सिखाई
भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर। ताल नृत्य संस्थान की ओर से प्रस्तुति परक नृत्य कार्यशाला सह लोक उत्सव के दूसरे दिन पंजाब से आए नृत्य प्रशिक्षक हरमन दीप जोशी ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने पंजाब का प्रसिद्ध लोकनृत्य भांगड़ा का उद्भव, उसकी विशेषता और उनसे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत करने की विधि और भाव भंगिमा से संबद्ध विविध स्वरूपों को बारीकी से समझाया। मौके पर बिहार के प्रशिक्षक कालीचरण थापा ने महिलाओं की पसंदीदा बिहार का प्रमुख लोक नृत्य झूमर की बारीकियों से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक श्वेता भारती और विभिन्न सदस्यों समेत कई रंगकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नृत्य के बिना जीवन नीरस और बेकार: हरमन प्रीत यह भी पढ़ें- परिहस्त कथक नृत्य संस्थान के बच्चों ने की शुद्ध शास्त्रीय नृत्य की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.