चंडीगढ़।, जुलाई 23 -- Punjab Congress: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार की शाम एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल कर रहे थे। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कांग्रेस मुख्यालय में हुई यह बैठक बिना किसी सहमति या नतीजे के बेनतीजा समाप्त हो गई। इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (पंजाब) अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और राणा गुरजीत सिंह जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे। बैठक के बाद किसी भी नेता ने मीडिया से खुलकर बात करने से परहेज किया। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में अंदरूनी गुटबाजी उस वक्त चरम पर पहुंच गई जब ...