नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदर बवाल जारी है। आपसी खींचतान के बीच खबर है कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी अगले एक-दो दिन में उनके उत्तराधिकारी का नाम घोषित कर सकती है। पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला इस पद के सबसे मजबूत दावेदार बताए जा रहे हैं। राजा वडिंग 2024 में लुधियाना से सांसद चुने गए थे। उन्होंने अप्रैल 2022 में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान संभाली थी। उस समय पार्टी आम आदमी पार्टी से बड़ी हार झेल चुकी थी और अंदरूनी मतभेद बहुत ज्यादा थे। ये मतभेद कभी पूरी तरह खत्म नहीं हुए। हाल के महीनों में ये झगड़े और बढ़ गए थे। बताया जाता है कि पार्टी में मुख्य रूप से दो गुट चल रहे थे। एक गुट राजा वडिंग के साथ था। दूसरा गुट पूर...