पंजाब एसआईआर : मतदाता सूची का मसौदा जारी
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत पंजाब की सभी विधानसभा सीटों के लिए मतदाता सूची का मसौदा गुरुवार को जारी कर दिया। यह मसौदा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जारी किया गया। मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत गुरुवार को पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान अनिंदिता ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची का मसौदा सौंपा। उन्हें मतदाता सूची में बदलाव के लिए इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग फॉर्म के बारे में भी जानकारी दी गई। एक अक्तूबर 2026 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के पात्र हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.