रांची, मई 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। पंजाबी हिंदू बिरादरी का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। बिरादरी के अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार कुणाल आजमानी सबसे अधिक वोट लाकर अध्यक्ष बने। इस चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मदन सेन को 240 मतों से पराजित किया। इस चुनाव में कुल मत 701 पड़े। इसमें कुणाल अजमानी को 470 और मदन सेव को 230 मत मिले। जबकि, एक वोट अस्वीकृत हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी मुकुल तनेजा और अमित कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव में सबसे पहला मत दीपक नंदा ने दिया और आख़िरी मत गगन मल्होत्रा ने दिया। चुनाव से पहले वार्षिक आमसभा हुई। इसके आधे घंटे देर से शुरू होने की वजह से मतदान का समय संध्या पांच बजे की बजाय 5.30 बजे तक कर दिया गया। इस बार कुल मतदाता 955 थे। इससे पहले आमसभा में महासचिव राजेश मेहरा और लाला लाजपत रा...