रांची, अप्रैल 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। पंजाबी हिंदू बिरादरी ने रविवार को बैसाखी पर्व सेलिब्रेशन हॉल, रांची क्लब में मना। इसमें कोलकाता के सुप्रसिद्ध कलाकार सुखचरण सिंह शेख और उनकी टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भांगड़ा-गिद्दा की प्रस्तुति हुई। पारंपरिक धुन पर यहां उपस्थित लोग झूमने एवं नाचने को मजबूर हो गए। संध्या सात बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में लक्की ड्रॉ कूपन के विजेताओं को आकर्षक उपहार भी दिए गए। बिरादरी अध्यक्ष सुधीर उग्गल, राजेश मेहरा व चेयरमैन राकेश गिरधर ने बताया कि सदस्यों को नि:शुल्क स्टॉल भी दिए गए, जिससे कि वह अपने उत्पादों का बिना किसी खर्च के ही प्रचार-प्रसार कर सकें। इसकी जिम्मेवारी राहुल माकन और हैप्पी किंगर को सौंपी गई थी। कार्यक्रम में शरीक हुए अतिथियों में संजय सेठ, सीपी सिंह, ज्योति स...