रांची, अप्रैल 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से 12 अप्रैल को शाम छह बजे से रांची क्लब सभागार में वैशाखी पर्व पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन की ओर से कई मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन होगा। संस्था के अध्यक्ष सुधीर उग्गल,राजेश मेहरा एवं चेयरमैन राकेश गिरधर ने बताया कि कोलकाता के कलाकार पंजाब के पारम्परिक नृत्य और गीत के साथ भांगड़ा व गिद्दा समेत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। संगठन से संबद्ध सदस्यों को आयोजन स्थल पर उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए नि:शुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.