बरेली, फरवरी 26 -- पंजाबी महासभा महिला इकाई ने होली उत्सव इस्कॉन वाले कन्हैया के नाम पर धूमधाम से मनाया। इस्कान मंदिर में सभी सदस्य गोपियों की तरह सजधज कर आईं। राधा जी के स्वरूप मे राशि धामीजा और कृष्ण के स्वरूप मे सुनीता मानिक के साथ सभी ने फूलों की होली खेली। इस मौके पर मनीषा आहूजा ने सभी को होली पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में रीता आनंद, सिम्मी आनंद, रूमा, सुनीता अरोड़ा, रेखा अरोड़ा आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...