बरेली, जून 2 -- पंजाबी महासभा की तरफ से सोमवार को 132वां मासिक विधवा पेंशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री बांके बिहारी मंदिर के योगा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में करीब 70 हजार रुपये की राशि पेंशन के रूप में वितरित की गई। महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद ने बताया कि संस्था की तरफ से विधवा पेंशन योजना शुरू हुए 132 माह (11 वर्ष) पूरे हो गए। इस मौके पर गुलशन आनंद, देवराज चंडोक, संजीव आनंद, संजीव गुलाटी, प्रिंस ऑडी, अमित अरोड़ा और अभिषेक अरोड़ा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...