कानपुर, जनवरी 12 -- श्री ओमर वैश्य महिला संघ की ओर से लोहड़ी की पूर्व संध्या पर पंजाबी थीम पर सोमवार को पिकनिक का आयोजन फूलबाग स्थित यूनियन क्लब में किया गया। सदस्यों ने पंजाबी पटियाला परिधान में भाग लिया और भांगड़ा नृत्य किया। रीता वंशी, रजनी चौधरी, उमा ओमर, बीना और विमला ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रद्धा, प्रियंका, पारुल, दीप्ति, रेनू और अंजना ने पंजाबी डांस गिद्दा और भांगड़ा पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर हाउजी भी खिलाई गई और मूंगफली, गजक और अमरूद का आनंद उठाया गया। मंत्री अंजना ने सभी का आभार प्रकट किया। संयोजिका उर्मिला गुप्ता और अनुभा गुप्ता के सहयोग से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इस मौके पर नीता गोरे, मंजू गुप्ता, रेखा गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, अरुण आ, निधि, चंद्रप्रभा, रजनी चौधरी, अंजना , रंजना, बसंती और रेनू आदि उपस्थित...