लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में आयोजित ऐतिहासिक चैती मेला के 11 वें दिन सांस्कृतिक मंच पर पंजाबी नाइट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एपजा के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी रहे,कार्यक्रम अध्यक्ष सेवादार सुखविंदर सिंह टोनी, विशिष्ट अतिथि रंजीत सिंह, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के नगर मंत्री सुधीर कोहली सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह व पुष्प मालाओं से स्वागत कर सहयोग के लिए आभार जताया। मुख्य अतिथि अनुराग सारथी ने कहा कि चैती मेले में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है और भविष्य में और बेहतर कार्य की उम्मीद है। कार्यक्रम अध्यक्ष सुखविंदर सिंह टोनी ने पहली बार पंजाबी कलाकारों को आमंत्रित करने के लिए चेयरमैन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.