बागपत, फरवरी 9 -- बागपत। बड़ौत नगर की पंजाबी कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बाधित चल रही है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। परेशान कॉलोनी की महिलाओं ने नगर पालिका की खिलाफ खाली बाल्टियों के साथ प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है। जब कभी आता है तो पानी में प्रेशर नहीं होता है। जिसके चलते हैंडपंप आदि से बाल्टियों में पानी भरकर ऊपर ले जाना पड़ रहा है। कई बार नगर पालिका प्रशासन को समस्या से अवगत कराया जा चुका है,लेकिन अधिकारी आते हैं और केवल आश्वासन देकर चले जाते हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि जब सर्दी के मौसम में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, तो गर्मी में क्या हाल होगा। समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वह धरने पर बैठने को मजबूर होगी। वहीं, सभासद प्रमोद शर्मा ने बताय...