नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- पंजाब पुलिस ने अमृतसर में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में तीन लोगों को 10 किलो मादक पदार्थ, दो एके-47 असॉल्ट राइफल, चार मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि पुलिस जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशों में बैठे तस्करों से जुड़े थे और राज्य में आगे तस्करी करने के लिए गैरकानूनी हथियार और नशीले पदार्थ हासिल कर रहे थे।अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और मामले के सभी पहलुओं का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...