अयोध्या, फरवरी 17 -- तारुन, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा टिकरी में महाशिवरात्रि पर्व पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा, पंजाब,उत्तर प्रेदश तथा मध्यप्रदेश के पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला के दावपेच से कुश्ती प्रेमियों की खूब वाहवाही हासिल की। आयोजक राकेश सिंह टिकरी, उदयवीर सिंह ,राजेश सिंह सहित कमेटी के सदस्यों के देखरेख गांव के काली चौरा पर आयोजित कुश्ती दंगल में अयोध्या के मनीराम दास ने सोनू हरियाणा को चित कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं धर्मेंद्र चौहान मिर्जापुर ने जीशान आलनपुर, राजा व मंशा हरिद्वार ने कालीघटा तथा अब्दुल्ला मध्यप्रदेश, परवेज सहारनपुर ने बिक्की पंजाब, सोनू हरियाणा ने लकी थापा नेपाल, गुलशन उन्नाव ने विजय झांसी और विशाल यादव पहलवान मउ ने मोहसिन बागपत कुश्ती क...