नई दिल्ली, जून 27 -- पंजाब की सियासत में इन दिनों एक नई चर्चा ने तूफान ला दिया है। राज्य में विधानसभा चुनाव वैसे तो तय समय के मुताबिक, फरवरी 2027 में होने चाहिए, लेकिन राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज है कि चुनाव अपने समय से करीब 3-4 महीने पहले, यानी नवंबर 2026 में ही कराए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पंजाब, मेघालय और उत्तराखंड में चुनाव समय से पहले कराए जा सकते हैं। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी इससे पहले ऐसा दावा कर चुके हैं।समय से पहले चुनाव के पीछे क्या हैं कारण सूत्रों के मुताबिक, चुनावों को पहले खिसकाने के पीछे दो बड़े व्यावहारिक कारण बताए जा रहे हैं: सर्दियों और पहाड़ी इलाकों की मुश्किल: पंजाब के साथ-साथ उत्तराखंड, उत्...