बांका, जुलाई 1 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।इस बारिश से जहाँ एक तरफ आम लोगों को पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र के अन्नदाताओं के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, खिले किसानों के चेहरेकिसानों की चिंता का समाधान गौरतलब है कि इस बार मानसूनी बारिश समय पर न होने के कारण किसान बेहद चिंतित थे और लाचार होकर हाथ पर हाथ धरे बैठे थे। समय पर पानी न मिलने से खेतों में धान के बीज डालने (बिचड़ा तैयार करने) का काम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ था। सूखे के संकट को देखकर किसान काफी मायूस नजर आ रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज...