बांका, मार्च 13 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। फागुन की विदाई और चैत माह की दस्तक के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी ने पंजवारा बाजार के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।गर्मी का अहसास होते ही इलाके में मच्छरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है,कि लोगों का दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई है।बाजार क्षेत्र से लेकर गली- मोहल्लों तक हर जगह मच्छरों का झुंड मंडराते रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही स्थिति इतनी विकट हो जाती है,कि बिना अगरबत्ती या क्वाइल के बैठना मुश्किल हो जाता है।बाजार क्षेत्र की नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण उनमें जमा गंदा पानी मच्छरों के लिए ब्रीडिंग ग्राउंड बन गया है।डस्टबिन की कमी और कचरा प्रबंधन की लचर व्यवस्था ने आग में घी डालने का काम किया है।मच्छरों की बढ़ती संख्या ने स्थानीय लोगों में डेंगू,मलेरिया और चिकन...