सासाराम, जून 20 -- दिनारा, एक संवाददाता। परंपरा, संस्कार व सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम प्रखंड के पंजरी गांव में देखने को मिला, जहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व द डीपीएस बिक्रमगंज के निदेशक अखिलेश कुमार ने अपनी दादी स्व. राधिका कुंवर के श्राद्धकर्म को एक प्रेरणादायी आयोजन में बदल दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ब्राह्मणों व आगंतुकों के बीच पौधों का वितरण किया। वहीं अखिलेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक मेरी आजी राधिका कुंवर का लोकार्पण भी किया गया। यह भी पढ़ें- पंजरी में श्राद्धकर्म बना मिसाल, पौधा दान कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यह भी पढ़ें- पौधरोपण के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...