पंच से हमला कर महिला को किया घायल, आठ पर केस
जौनपुर, मई 12 -- महराजगंज। क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी एक महिला पर लोहे के पंच से हमला करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता निर्मला देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि बीते नौ मई को गांव के कुंदन, मुन्ना, बांकेलाल, राजेश, रोशन, राजन और अपकेश गौतम समेत अन्य लोगों ने फोन कर उसे बाजार बुलाया। आरोप है कि बाजार पहुंचते ही आरोपितों ने हाथ में लोहे का पंच लगाकर उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान राहगीरों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी मामले में आठ नामजद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आठ लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.