जौनपुर, अप्रैल 16 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने पंच से मारकर घायल करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि ऊदपुर गेल्हवा गांव निवासी विजय निषाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह नदी के किनारे शौच के लिए गया था। जहां गांव के ही आशीष निषाद ने पंच से मारकर घायल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...