जौनपुर, अप्रैल 26 -- रामनगर (जौनपुर)। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर (तरती) गांव में शनिवार की रात आपसी विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिश्रीरपुर गांव निवासी कत्तू नट पुत्र स्वर्गीय गामा नट के अनुसार, शनिवार की रात करीब 8 बजे किसी बात को लेकर गांव के ही मत्तू नट, सलमान नट, टेनी नट पुत्रगण मत्तू नट तथा शबीना देवी पत्नी मत्तू नट से विवाद हो गया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे पंच व लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर नेवढ़िया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है औ...