पंच सम्मेलन आज, वीबी-जी राम जी के फायदे बताएंगे
वाराणसी, जुलाई 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विकसित भारत- जी राम जी अधिनियम की खूबियां बताने, प्रचार-प्रसार करने और आम लोगों को जागरूक करने के लिए सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को नॉर्थ जोन का पंच सम्मेलन होगा। इसमें यूपी, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के 500 ग्राम प्रधान भाग लेंगे। इनमें वाराणसी मंडल के 150 और विंध्याचल मंडल के 200 प्रधान भी शामिल हैं। शेष 150 प्रधान तीन राज्यों से आएंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान मुख्य अतिथि होंगे। वे सुबह 10 बजे सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में अपर मुख्य सचिव (ग्राम्य विकास) सौरभ बाबू, आयुक्त (ग्राम्य विकास) जीएस प्रियदर्शी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव रोहिणी आर भाजीभाकरे भी बतौर अततिथि मौजूद रहें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.