हाथरस, मई 28 -- हाथरस। शिवाजी शाखा पर वार्षिकोत्सव उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नगर संघचालक डॉ. पीपी सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में शाखा के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शाखा समाज में संस्कारवान एवं राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करने का कार्य करती है। डॉ पीपी सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के "पंच परिवर्तन" विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी के प्रति जागरूकता एवं नागरिक कर्तव्यों के पालन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। इन पंच परिवर्तनों को हमे अपने जीवन मे अपनाना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन मोहन रावत ने की, जब...