बिजनौर, जनवरी 31 -- नहटौर के ग्राम नरगदी में 'विराट हिंदू सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर बल दिया। शनिवार को आयोजित सम्मेलन में हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने हिंदुत्व की आध्यात्मिक और सामाजिक विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने सनातन धर्म की निरंतरता और इसके वैश्विक महत्व को रेखांकित किया। मुख्य वक्ता सुनील कुमार ने संघ की सौं वर्षों की यात्रा पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि कैसे संगठन ने राष्ट्र सेवा और सामाजिक सुधार के संकल्प के साथ एक सदी का सफर पूरा किया है। आरएसएस के विभाग प्रचारक क्रांति कुमार ने 'पंच परिवर्तन' के विषय पर अपना मार्ग...