वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर डीएवी पीजी कॉलेज में सोमवार से 'पंच परिवर्तन एवं भविष्य का भारत' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। आईसीएसएसआर से प्रायोजित संगोष्ठी की जानकारी शनिवार को महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने पत्रकारों से बातचीत में दी। संगोष्ठी में संघ के पांच प्रमुख आयाम सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य बोध विषय पर कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया की संगोष्ठी की शुरुआत प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय समन्वयक जे. नन्द कुमार करेंगे। अध्यक्षता दक्षिण एशिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. केके अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी होंगे। समापन सत्र में...