मथुरा, अप्रैल 23 -- वृंदावन ,परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में चल रहे पंचदीवसीय चंदन महोत्सव के अंतिम दिवस पर आश्रम परिसर में प्रातः कालीन बेला में ठाकुर जी के समक्ष समाज गायन एवं भव्य फूल बंगले का आयोजन किया गया। साथ ही आश्रम में विराजित ठाकुर ललित मोहिनी देव जू महाराज का चंदन से भव्य श्रृंगार किया गया। हरिदासीय संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज ने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन मौके से पंच दिवसीय चंदन महोत्सव का आगाज हुआ। उन्होंने बताया कि चंदन महोत्सव में हरिदासीय संप्रदाय के आचार्य स्वामी भगवत रसिक देव जू महाराज का महोत्सव मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- चन्दन यात्रा के चौथे दिन वनविहारी वेश में सजे श्रीकृष्ण मोहिनी बिहारी शरण ने बताया कि उत्सव के दौरान नित्य प्रतिदिन समाज गायन, साधु संतों का बृहद भंडा...