मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- मुरादाबाद। श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में सम्राट अशोक नगर स्थित श्री महाकालेश्वर बालाजी धाम मंदिर में चल रहा दो दिवसीय श्री बालाजी जन्मोत्सव संपन्न हो गया। अंतिम दिन कार्यक्रम का आरंभ श्री बालाजी को स्वर्ण चोला चढ़ाकर किया गया। इसके बाद बुधवार से चल रहे रामायण के अखंड पाठ को विश्राम दिया गया। श्रद्धालुओं ने पंच कुंडीय संकट मोचन यज्ञ किया। आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। कन्या भोज कराया गया और ब्राह्मण भोज कराया। अंत में आरती और भोग के बाद श्री बालाजी का भंडारा आरंभ किया गया। सानिध्य आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरि महाराज एवं स्वामी संजय नंद गिरि महाराज का रहा। कार्यक्रम संयोजक संजीव वाल्मीकि रहे। सेवादार आराधना कमल एवं संजीव अग्रवाल का सहयोग रहा। गुरु माता अनीता अग्रवाल सहित मनु अग्रवाल,...