मेरठ, फरवरी 25 -- सरधना। नगर में आयोजित भव्य एवं दिव्य ऐतिहासिक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का द्वितीय दिवस परम पूज्य आचार्य 108 श्री भारत भूषण महाराज के सानिध्य में बड़े ही उल्लास के साथ प्रारम्भ हुआ। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाएं माता मारुदेवी की गोद भराई कार्यक्रम में सम्मिलित रहीं। पंडित अरविन्द शास्त्री ने जाप्य अनुष्ठान, गर्भ कल्याणक पूजन, शांति हवन की क्रिया कराई। महाराज श्री ने बताया की माता के गर्भ में अरिहंत परमात्मा के आते ही चारों ओर खुशहाली हो जाती है। सौधर्म इंद्र, कुबेर आदि देव रत्नों की वर्षा करते हैं। हर ओर उल्लास और उमंग का वातावरण होता है। ऐसे महान कल्याणक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो हम सब को अपनी आध्यात्मिक चेतना का भी विकास करना चाहिए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सद...