नई दिल्ली, जून 26 -- भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर मार्केट में टाटा मोटर्स, महिंद्रा और MG मोटर्स का दबदबा है। इस सेगमेंट में अभी हुंडई और किआ काफी पीछे हैं। इस वजह से ये दोनों कंपनियां आने वाले महीने में अपने पोर्टफोलियो में नए मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही हैं। दरअसल, किआ इंडिया अगस्त 2026 में सिरोस EV लॉन्च करने वाली है, जबकि हुंडई की नई इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV (कोडनेम HE1i) के मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में आने की उम्मीद है। ये दोनों मॉडल अपने-अपने ब्रांड की सबसे छोटी और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV होंगी। दरअसल, देश के अंदर इलेक्ट्रिक SUVs की डिमांड बढ़ रही हैं। मई में टाटा पंच EV देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार बनकर सामने आई है। जबकि, नेक्सन EV भी खासी पसंद की जा रही है। कीमत और पोजिशनिंग के मामले में अपकमिंग किआ सिरोस EV का मुकाबला टाटा...