एटा, अप्रैल 22 -- बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए बुधवार को कंपोजिट विद्यालय मुड़ाई प्रहलाद नगर में एक वृहद योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज कुमार के दिशा-निर्देशन और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शबनम राजपूत की ओर से योगा ऑर्बिट फाउंडेशन ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए तकनीकी और संगठनात्मक सहयोग प्रदान किया। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य योग को केवल ऋषि-मुनियों की विद्या तक सीमित न रखकर, इसे आधुनिक शिक्षा प्रणाली का हिस्सा बनाना है। फाउंडेशन के संरक्षक दिलीप यादव ने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में योग की अलख जगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि आने वाली पीढ़ी शारीरिक रूप से सक्षम और मानसिक रूप स...